फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में राजधानी की चाल भी पड़ी सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोहरे के कारण राजधानी एक्सप्रेस की चाल भी सुस्त पड़ गई है। बुधवार को डाउन की ओर जाने वाली सभी राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे तक की देरी से चली रही है। वहीं जोधपुर एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे की देरी से आई। अप की ओर जाने वाली तूफान एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं वाराणसी पीडीडीयू पैसेंजर नहीं चला। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों के परेशानी हुई।
विज्ञापन

बुधवार को डाउन की ओर जाने वाली सियालदह राजधानी 45 मिनट, हावड़ा राजधानी 26 मिनट, रांची राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह जोधपुर एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, कुंभ एक्सप्रेस पांच घंटे, दून पौने तीन घंटे, नंदन कानन साढ़े तीन, रांची संपर्क क्रांति तीन घंटे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस सवा पांच, अमृतसर मेल चार घंटे की देरी से आई। सीमांचल एक्सप्रेस साढ़े तीन, महानंदा ढाई, अमृतसर एक्सप्रेस पांच, मुंबई मेल ढाई, महाबोधि एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से आई। गंगा सतलज आठ घंटे, तूफान साढ़े तीन, कामाख्या साढ़े चार घंटे की देरी से आई। वाराणसी पैसेंजर निरस्त रह। इसी तरह अप में तूफान एक्सप्रेस निरस्त रहा। वहीं गया एग्मोर एक घंटे, नार्थ ईस्ट सवा तीन, अकालतख्त दो, शिप्रा डेढ, ब्रह्मपुत्र मेल पांच भुवनेश्वर दुरंतो एक, विक्रमशिला एक, बारमेर पौने चार, गुवाहाटी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से आई। ट्रेनों की लेट लतीफी से लोग स्टेशन पर ठंड में घंटों ट्रेन आने का इंतजार करते रहे। नजदीक से आने वाले तो नेट पर ट्रेन का समय देख कर पहुंचे लेकिन दूर दराज से ट्रेन पकड़ने वाले समय से आ गए और इसके बाद प्रति घंटे ट्रेन आने का इंतजार बढ़ता गया। इससे लोग रेल प्रशासन को कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें