फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों से स्कूल ढ़ोए जा रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड के कई गांवों के निजी विद्यालयों में बच्चों को लाने व ले जाने के लिए डग्गामार वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। इन वाहनों को कम उम्र के अप्रशिक्षित चालक दौड़ाते नजर आते रहते हैं लेकिन यातायात विभाग और पुलिस विभाग मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में चल रहे निजी विद्यालय अभिभावकों की शिकायतों को दरकिनार कर मैजिक, मार्शल, मारुति आदि निजी डग्गामार वाहनों में बच्चों को लादकर विद्यालय आते-जाते रहते हैं। इस कार्य में निजी वाहनों का भी जमकर व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। निजी वाहनों का व्यवसायिक उपयोग करने वाले ऐसे वाहनों पर पुलिस प्रशासन या यातायात विभाग कभी कोई कार्रवाई नहीं करता। इससे स्कूल संचालक तो मस्त हैं लेकिन अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है। एआरटीओ दिलीप कुमार ने बताया कि निजी वाहनों का व्यवसायिक उपयोग करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें