पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे जंक्शन पर शनिवार को एक विदेशी महिला यात्री का बैग लेकर भाग रहे चोर को आरपीएफ इंटेलिजेंस व जीआरपी के जवानों ने धर दबोचा। उन्होंने विदेशी महिला का बैग उसे वापस कर दिया। बैग वापस मिलने पर महिला यात्री ने खुशी जताते हुए पुलिसकर्मियों का शुक्रिया अदा किया।
रोमानिया की रहने वाली माइला आर्सेनी नई दिल्ली से गया जा रही थीं। वे पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन बदलने के लिए उतरीं। यहां पहले से घात लगाया एक चोर उनका बैग छीनकर भागने लगा।
इसपर विदेशी महिला शोर मचाने लगी। महिला के शोर मचाने पर प्लेटफॉर्म पर तैनात जीआरपी व आरपीएफ इंटेलिजेंस के जवानो ने पीछा कर चोर को पकड़ लिया और महिला यात्री का बैग वापस कर दिया। अपना बैग पाकर महिला यात्री ने पुलिस को धन्यवाद दिया। जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि चोर को जेल भेज दिया गया है।