फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित लक्ष्य से अधिक हुई बीज की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। राजकीय बीज गोदामों से इस बार निर्धारित लक्ष्य से अधिक बीज की बिक्री हुई। किसानों ने शोधित बीज खरीदकर ही खेतों में बुआई की। कृषि विभाग अगले सत्र से बीज विक्रय का लक्ष्य बढ़ाने पर विचार कर रहा है। वहीं सभी ब्लाकों में प्रगतिशील किसानों को 200 कुंतल बीज कीट का वितरण हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में कुल नौ राजकीय बीज गोदाम हैं। विभाग ने इस बार 4206 कुंतल गेहूं के बीज की बिक्री का लक्ष्य रखा था, लेकिन 4806 कुंतल बीज की बिक्री हुई। इससे पिछले वर्षों की बिक्री का रिकार्ड टूट गया। निर्धारित लक्ष्य से 600 कुंतल अधिक बिक्री होने पर कृषि विभाग ने खरीफ सत्र से बीज बिक्री का लक्ष्य बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिले में इस वर्ष एक लाख 26 हजार हेक्टेयर में रबी की खेती होनी है। इसमें एक लाख 15 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं व शेष भूमि में दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती होगी है। किसानों में जागरूकता के चलते राजकीय बीज गोदामों से शोधित बीज खरीदकर खेतों में बुआई करने वाले किसानों में इजाफा हुआ है। वहीं जनपद के सभी ब्लाकों में प्रगतिशील किसानों को 200 कुंतल बीज कीट का वितरण किया गया है। इसमें चना व सरसो का बीज शामिल है। किसानों को कीट प्रदान करने के साथ ही उन्नत खेती के प्रति जागरूक किया गया है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने कहा राजकीय बीज गोदामों से निर्धारित लक्ष्य से अधिक बीज की बिक्री हुई है। इसको देखते हुए अगले सत्र से बीज बिक्री का लक्ष्य बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें