पीडीडीयू नगर। दस दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत संस्था एक सोच सैंड बाक्स की ओर से डिहवा गांव स्थित राजेंद्र प्रसाद महाविद्यालय के युवाओं ने गुरुवार को सिंधीताली के एक प्राथमिक विद्यालय में सफाई अभियान चलाया। साथ ही स्वच्छता रैली निकालकर स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने पूरे विद्यालय की साफ-सफाई की और विद्यार्थियों को शौचालय व कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों से स्कूल परिसर में पौधरोपण भी कराया। कार्यक्रम एक सोच सैंड बॉक्स की कार्यक्रम संयोजक सारिका दुबे की देखरेख में संपन्न हुआ।
उन्होंने बताया कि अक्सर लोग समस्याओं पर बात करते हैं परंतु हमारे होनहार लीडर्स उन समस्याओं को दूर करने पर ध्यान देते हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ विद्यालय परिसर से जुड़ी छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने के बारे में बताया जाता है। कहा कि स्वस्थ शरीर में ही सुंदर मस्तिष्क का विकास होता है। स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ वातावरण की आवश्यकता होती है। इस मुहिम में विद्यालय के शिक्षक, ग्राम प्रधान व गांव के लोगों ने सहयोग किया। इस मौके पर अजय कुमार यादव, आभाष सिंह, प्रद्युमन कुमार, अभिनय यादव, सत्येंद्र सिंह मौजूद थे। मुहिम का नेतृत्व जनार्दन शर्मा ने किया।