फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकियों में जीवंत हुई श्रीकृष्ण की लीलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। संस्कार भारती की ओर से शनिवार की शाम नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान से राधा कृष्ण की झांकियां निकाली। राधा कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को साकार किया और लोगों का मन मोहा। शोभायात्रा को चेयरमैन संतोष खरवार और आरएसएस जिला प्रचार नितिन भारत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धर्मशाला के समीप ग्वाल बाल के रूप में सजे बच्चों ने मटकी भी फोड़ी।
संस्कार भारती की ओर से नगर के विभिन्न विद्यालयों में बाल गोकुलम आयोजित किया। इसके तहत बच्चों के बीच राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों की शोभायात्रा शनिवार को निकाली गई। इस अवसर पर जिला प्रचारक ने कहा कि राम व कृष्ण भारतीय संस्कृति के दो प्रमुख अध्यात्मिक स्वरूप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सेंट्रल पब्लिक स्कूल चंधासी, साहूपुरी, परशुरामपुर, जेएम पब्लिक स्कूल धूस, सरस्वती शिशु मंदिर चतुर्भुजपुर विद्यालय के बच्चे शामिल रहे। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक अजय ने किया। इस दौरान सुधीर कुमार पांडेय, कार्यक्रम सचिव ज्ञान प्रकाश सहित कृष्णकांत श्रीवास्तव, शंभूनाथ गुप्ता, शिवगोपाल सरकार, विमल जायसवाल, विकास अग्रवाल, बलिराम, अशोक कुमार, सुनील श्रीवास्तव, समीर आर्या, जयप्रकाश जायसवाल शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता आरएसएस के सह जिला संघचालक राम पोद्दार ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्कार भारती के नगर अध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें