फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद को मिला ट्रेनर कोर्स का ए श्रेणी सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्किल डेवलोपमेंट प्रोग्राम के तहत स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया की ओर से नेताजी सुभाष ईस्टर्न कैंपस द्वारा संचालित इक्कीस दिवसीय ऽफिजिकल कंडीशनिंग ट्रेनर कोर्सऽ परीक्षा में कुमार नन्दजी को प्रथम श्रेणी से पास होने पर ए ग्रेड का सर्टिफिकेट दिया गया है। नंदजी उत्तर प्रदेश से इकलौते बाक्सिंग के कोच हैं जिन्हें यह प्रमाणपत्र यूपी में दिया गया है। चंदौली बॉक्सिंग जिला महासचिव व जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती (फिजिकल टीचर) कुमार नन्दजी ने बताया की यू पी, बिहार, हरयाणा, ओड़ीसा, तेलंगाना, मणिपुर, आसाम, सिक्किम विभिन्न राज्यों से मात्र 21 लोगों का चयन किया गया था। जिसमें चार लोग ऽए ग्रेडऽ से पास हुए और सर्टिफिकेट दिया गया। कुमार नन्दजी ने बताया की इस ट्रेनिंग से मुझे अब जिले मे खिलाड़ियों को कुशल प्रशिक्षण देने में और मदद मिलेगी। अपने ट्रेनिंग टीचर एकेडमिक इंचार्च कल्याण चौधरी, पल्लवदास गुप्ता, हरप्रीत सिंह, सुरज बाबू का कुशल प्रशिक्षण के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें