इलिया। क्षेत्र के खरौझा व इलिया सहकारी समिति में उर्वरक नहीं है। जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इससे किसानों को विवशता में निजी दुकानों से अधिक दाम में खाद खरीदना पड़ रहा है।
इन दिनों धान की खेती का पीक आवर चल रहा है। फसलकी उपज बढ़ाने के लिए किसान खेतों में उर्वरक डालने को बेचैन हैं। वहीं क्षेत्र की दोनों सहकारी समितियों पर एक बोरी भी उर्वरक न होने से क्षेत्रीय किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसान राजवंश पांडेय, कार्तिकेय पांडेय, मृत्युंजय, सुभाष गुप्ता, पुनीत पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद आदि ने कहा कि समितियों पर उर्वरक न होने से ऊंचे दर पर खरीदे गए घटिया किस्म के उर्वरक का प्रयोग करना पड़ रहा है। दोनों समितियों के प्रभारी सचिव विनय कुमार व भोला प्रसाद ने बताया कि डीएपी व यूरिया के लिए 15 दिन पूर्व ही चेक लगा दिया गया है। लेकिन अभी तक खाद नहीं आया है।