फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहनी प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। डीएम नवनीत सिंह चहल ने रिक्त पड़े बरहनी प्रमुख पद के निवार्चन के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। प्रमुख पद के लिए नामांकन 13 सितंबर, वापसी 14 को और मतदान 15 सितंबर को होगा। वहीं अधिसूचना जारी होते ही दावेदारों की गतिविधियां तेज हो गई है। ज्ञात हो कि रामानंद यादव को अविश्वास के चलते पद छोड़ने प्रमुख की कुर्सी खाली है।
विज्ञापन

बरहनी विकास खंड में 91 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। चार जनवरी को क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डू ने प्रमुख रामानंद यादव के खिलाफ 52 सदस्यों का एडीएम बच्चालाल को हलफनामा दिया था। सत्यापन में 49 बीडीसी मौजूद थे। सभी ने अविश्वास प्रस्ताव को तिथि निर्धारण की मांग की थी। छह जनवरी को बरहनी ब्लाक प्रमुख रामानंद यादव के भाई व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने एडीएम बच्चा लाल को 55 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ पत्र सौंप जांचकर उचित कार्यवाही की मांग की थी। दोनों पक्षों के शपथ पत्रों का अवलोकन करने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने 27 जनवरी को अविश्वास के खिलाफ मतदान कराया था। जिसमें 52 सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ मतदान किया और 39 सदस्य अनुपस्थित रहे। अविश्वास के चलते रामानंद यादव को प्रमुख की कुर्सी छोड़ना पड़ा। शनिवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने बरहनी प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी कर दिया। बताया कि प्रमुख पद के लिए 13 सितंबर को सुबह 11 बजे दोपहर तीन बजे तक बरहनी ब्लाक मुख्यालय पर आवेदन होगा। वहीं 14 को नाम वापसी तथा 15 सितंबर को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद इसी दिन मतों की गणना भी कराया जाएगा। इस दौरान ब्लाक मुख्यालय पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें