फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों में जगी उम्मीद, शुरू होगी रोपाई

विज्ञापन
जल भराव
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मौसम की बेरुखी से चिंतित किसानों को बुधवार की रात और गुरुवार को हुुई बारिश से अब उम्मीद जगी है। पानी के लिए परेशान किसानों को हुई झमाझम बारिश से राहत मिली है। पानी के संकट से जूझ रहे किसान अब धान की रोपाई में जुट गए हैं। उन किसानों में खुशी है जिनकी नर्सरी नहीं पड़ सकी थी या फिर जिनकी नर्सरी पानी के अभाव में सूख रही थी।
मानसून की पहली हल्की बारिश के बाद से करीब दो सप्ताह से सूखे मौसम और उमस तथा गर्मी से किसान और लोग बेहाल हो गए थे। बारिश के बाद लोगों को जहां गर्मी और उमस से राहत मिली वहीं किसानों को भी संजीवनी मिली है। सूखे के चलते किसान खेतों की जुताई भी नहीं कर पा रहे थे। जिनकी नर्सरी तैयार हो गई थी उनका रोपाई का काम बाधित चल रहा था। अब बारिश और आसमान में बादल देखकर किसान गदगद हैं। खासकर कंदवा, नौगढ़, चकिया, चंदौली और चहनिया क्षेत्रों में किसान पानी के लिए परेशान थे। नियामताबाद भी में किसान पंप कैनाल बंद होने से पानी के लिए भटक रहे थे और अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे। मगर गुरुवार को दोपहर बाद हुई बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों का कहना है कि अब खेतों की जुताई के साथ रोपाई का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



चंदौली/पीडीडीयू नगर। बारिश से शहर और नगर के कई इलाकों मेें जलभराव हो गया। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग जैसे तैसे घरों से बाहर निकले। नालों की सफाई तो कराई गई मगर जैसे-तैसे नालों की सफाई कर कोरम पूरा कर लिया गया। इससे हल्की बारिश में भी नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा।
विज्ञापन

नगर के गिधौली, शाहकुटी, महमूदपुर, अलीनगर, नई बस्ती वार्ड की गलियों में पानी भर गया। रेलवे के कई कालोनियों की सड़कों पर भी पानी भर आया। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं चंदौली के कई वार्डों में पानी भर गया। कमलानगर, फुटियां, गांधी नगर इलाके में गलियों में पानी भर गया। नालियों का पानी गली में आ गया। वहीं सर्विस रोड और अंडर पास के नीचे पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें