नई बाजार (ब्यूरो)। नौबतपुर के वन रेंजर आरके दीक्षित ने गुरुवार को पौधरोपण के लिए क्षेत्र के नरायनपुर(नदरा) गांव स्थित उच्चत माध्यमिक विद्यालय परिसर की भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालय की चार बीघा भूमि पर एक हजार पौधों का रोपण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अधिकांश पौधे पर्यावरण की दृष्टि से लगाए जाएंगे जिससे इस विद्यालय में पठन-पाठन करने वालों के साथ ही क्षेत्र में शुद्ध आक्सीजन का समुचित विस्तार बना रहे। पौधों की सुरक्षा का भी उचित प्रबंध किया जाएगा ताकि वह वृक्ष बनकर लोगों को लाभान्वित कर सकें। बताया कि यहा लगाए जाने वाले पौधे कम पानी सोखकर शीघ्र बढ़ने वाले और आक्सीजन का अधिक उत्सर्जन करने वाले के साथ फलदार भी होंगे। इस अवसर पर वर्षो से पौधरोपरण के जागरूकर करने वाले विद्यालय की कमेटी के अध्यक्ष कामरेड अंबिका सिंह को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक घनश्याम पाठक, प्रधानाचार्य जनार्दन राय, कोषाध्यक्ष घनश्याम उपाध्याय, लिपिक राजेश सिंह, अनूप पाठक मौजूद रहे।