चकिया। नगर में आए दिन लगने वाले जाम को लेकर गुरुवार को हुई प्रशासन एवं अन्य वर्गों की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने जाम की समस्या को दूर करने का प्रयास शुरू हो गया है। इसके तहत ध्वनि विस्तारक यंत्र से ठेला, खोमचा वालों को पटरी पर दुकान न लगाने तथा दिन के समय नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने की अपील पुलिस ने की है।
गुरुवार की प्रशासनिक बैठक में बड़ी स्कूली बसों को नगर में आने के लिए समय सीमा तय करने के साथ ही नगर में सड़कों की पटरियों पर ठेला, खोमचा लगाकर जाम की स्थिति पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के अनुपालन में शुक्रवार को कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी ने सड़क के किनारे पटरियों पर से ठेला, खोमचा वालों को हटाने की मुहिम आरंभ की।