मुगलसराय। शुक्रवार की शाम विभिन्न संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समाज के लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर एक जुटता का परिचय दिया।
वैश्य समाज सेवा समिति की ओर से नगर के एक निजी लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि ने मां लक्ष्मी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए। मुख्य अतिथि वाराणसी मेयर मृदुला जायसवाल ने कहा कि होली ही एक ऐसा त्यौहार है जिसमें लोग वैर भाव त्याग कर एक दूसरे से गले मिलते हैं। चकिया चेयरमैन अशोक बागी, व सैयदराजा चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि सबको रंग लगायें और प्रार्थना करें कि सबके जीवन में प्यार का रंग बरसाते रहे। संरक्षक कैलाश किशोर पोद्दार एवं होरीलाल जायसवाल ने भी विचार व्यक्त किया। इस मौके पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजय प्रकाश जायसवाल, मनोज जायसवाल,कैलाश किशोर पोद्दार,होरीलाल जायसवाल, डॉ. अजीत जायसवाल, दिलीप जायसवाल, अखिल पोद्दार, रमेश जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, आलोक जायसवाल, आनंद जायसवाल, संजय रस्तोगी, वसंत जायसवाल, संतोष जायसवाल, कन्हैया सेठ, हरिश्चंद्र अग्रहरि, अजय वर्मा, सूजर जायसवाल, श्याम नारायण साहू, दयाराम प्रधान, संजय जायसवाल, सुरेश धरोलिया, गौरव कंदोई उपस्थित रहे। अध्यक्षता महेन्द्र जायसवाल ने और संचालन चंद्रेश्वर जायसवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत राजेश योगी ने किया।
स्वर्णकार समाज के होली मिलन में छाई अबीर गुलाल की रंगत
चकिया(ब्यूरो)। नगर पंचायत के सामुदायिक भवन में शुक्रवार की रात स्वर्णकार समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। समारोह में सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू वर्मा, भोलानाथ सेठ, मुन्ना सेठ, बचाउ सेठ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोहन सेठ, रामलाल सेठ, रतन खत्री, दिलीप वर्मा, दीपू वर्मा, बिहारी वर्मा, राजेश वर्मा, पंकज वर्मा, अंगद वर्मा रहे।
मद्धेशिया समाज का होली मिलन 20 को
चकिया (ब्यूरो)। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के चकिया इकाई की ओर से 20 मार्च होली मिलन समारोह शाम सात बजे से आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अजय मद्धेशिया ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया तथा विषिष्ठ अतिथि सीडीपीओ सुरेश गुप्ता व कृष्णा गुप्ता होंगे।