फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकलडीहा तहसील में जल्द खुलेगा उप कोषागर कार्यालय-अनिल राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को तहसील सभागार में प्रांतीय रक्षक दल और स्टांप विक्रेता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान स्टांप विक्रेता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने मंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल राजभर स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने कहा कि होमगार्ड और पीआरडी के जवान देश के जिम्मेदार सिपाही हैं। होमगार्ड की तरह पीआरडी जवानों को नियमित ड्यूटी शीघ्र मिलेगी। इसके लिये शासन स्तर पर प्रयास हो रहा है। वही स्टांप विक्रेता संघ द्वारा उप कोषागार कार्यालय खुलवाने की मांग को शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिया। अनिल राजभर ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। स्टांप विक्रेता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर मंत्री को सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह, दीनानाथ कुशवाहा, शैलेन्द्र पांडेय, रमाशंकर खरवार, जगदीश सिंह, अतुल सिंह, मोलू राजभर, संजय श्रीवास्तव, नागेश्वर यादव, प्रभु पाठक, जयनारायण भारती, अमरजीत राजभर, रामप्रताप, दीनबंधु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें