फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षा 17 मार्च से प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 17 मार्च से शुरू हो रही परीक्षा में जनपद के 1463 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दो लाख छह हजार विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा संबंधी तैयारियों को पूर्ण करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में धन भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बीएसए ने तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा संपन्न कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने 17 मार्च से शुरू हो रही वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। 22 मार्च तक चलने वाली परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के दो लाख छह हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। इसमें 993 प्राथमिक विद्यालयों के एक लाख 50 हजार और 470 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित 56 हजार विद्यार्थी शामिल हैं। कक्षा एक के छात्रों के लिए ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखे जाएंगे जबकि दो से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में धन भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी तैयार कर ली गई है। परीक्षा लिखित और मौखिक होगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा के बाबत दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। वार्षिक परीक्षा की शुरूआत 17 मार्च को हिंदी और अंग्रेजी विषय के साथ होगी। 19 मार्च को गणित, संस्कृत और उर्दू, 20 मार्च गणित, पर्यावरण, विज्ञान, 21 मार्च हमारा परिवेश और गृहशिल्प और 22 मार्च को सामाजिक विषय की संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें