मुगलसराय। अलीनगर क्षेत्र के मासूम पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सोमवार को मनाया गया। पूर्व सभासद कयामुद्दीन, निसार अहमद, मुकेश श्रीवास्तव, वसीम अहमद, मुजीब अहमद और महेंद्र जायसवाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।
कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना और आई लव माई इंडिया की थीम पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर किया। मुख्य अतिथि चेयरमैन संतोष खरवार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को देखकर बच्चों की प्रतिभा का अंदाजा लगाया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती हैं। बस जरुर है तो उन्हें निखारने की। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, अजय सिंह, प्रबंधक गजला बेगम आदि मौजूद रहे। संचालन रुकसार अहमद ने किया।