फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष और सभासदों को पत्र भेजकर स्वकर हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। नागरिकों पर लादे गए स्वकर को हटाने के लिए लोक दल के नगर अध्यक्ष भागवत नरायन चौरसिया ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और 25 वार्डों के सदस्यों को पंजीकृत डाक के जरिए मांग पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से मांग किया कि जन प्रतिनिधि बोर्ड की पहली बैठक में ही पहला प्रस्ताव लाकर इसे समाप्त किया जाए। लंबे समय से स्वकर हटाने की मांग कर रहे राष्ट्रीय लोक दल के नगर अध्यक्ष भागवत नरायन चौरसिया पिछले चेयरमैन के समय भी धरना प्रदर्शन कर चुके हैैं। यहां तक कि उन्होंने पूर्व चेयरमैन के घर डुगडुगी भी पिटवाई थी। निकाय चुनाव में इसे मुख्य मुद्दा बनाया था। अब नए चेयरमैन के पदभार ग्रहण करने के बाद इस आंदोलन को धार देने के प्रयास में लगे हैं। उन्होंने सोमवार को सभी सभासदों को डाक के जरिए पत्र भेजा है। कहा कि यह स्वकर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रेखा जायसवाल द्वारा एक अप्रैल 2017 से गृहकर के स्थान पर लगाया है। भवन और परती भूमि स्वामी पर प्रति वर्ग फीट और प्रतिमाह की दर से निर्धारित कर लागू कर वसूली शुरू कर दी है। यह गृहकर से कई गुना अधिक है। कहा कि प्रदेश के अन्य नगर पालिका क्षेत्रों में यह कर नहीं लगाया गया है। महंगाई के इस दौर में जहां लोगों के सामने रोजी रोजगार का संकट खडा है ऐसे में बढ़ा हुुआ कर अदा करना लोगों के लिए मुश्किल होगी। उन्होंने चेताया कि स्वकर समाप्त न करने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें