चकिया। कोतवाली क्षेत्र के चकिया-अहरौरा मार्ग पर दूबेपुर गांव में बुधवार को पानी गरम करने वाले एमर्शन राड में करेंट प्रवाहित होने से उसकी चपेट में आकर आविदा (25) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
चकिया-अहरौरा मार्ग पर चकिया नगर के निवासी श्यामसुंदर तिवारी का मकान है। इस मकान में पिछले डेढ़ वर्ष से तिलौरी निवासी इमरान उर्फ रिंकू अपनी पत्नी आविदा के साथ किराये पर रहता था। बुधवार की दोपहर इमरान बिजली का कार्य करने के लिए बाजार गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी आविदा नहाने के लिए एमर्शन राड से पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में लगा रही थी। इसी दौरान पानी भरे बाल्टी में करेंट प्रवाहित हो गया। जिसके चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल अरविंद सिंह सिसौदिया ने शव को कब्जे में ले लिया तथा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।