फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश ने राजस्थान को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को राज्य मंत्री अनिल राजभर ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच उत्तर प्रदेश और राजस्थान की टीमों के बीच खेला गया। इसमें यूपी ने राजस्थान को एक विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिव्यांगों की जीवटता को दर्शाता है। इस तरह की प्रतियोगिताएं जरूरी हैं ताकि दिव्यांग भी खुद को किसी के कमतर न समझें। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें अपनी शुभाकामनाएं दीं। प्रतियोगिता की शुरूआत यूपी और राजस्थान की टीमों के बीच हुए मुकाबले से हुई। यूपी ने टास जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। राजस्थान की टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में 111 रन बनाए और यूपी के सामने जीत के लिए 112 रनों का लक्ष्य रखा। राजस्थान की ओर से राम सिंह ने 17 रन, महेंद्र ने 18 रन और अर्जुन ने 14 रनों का योगदान दिया। यूपी कें गेंदबाजों में अतुल सिंह ने चार और शील प्रकाश ने तीन विकेट चकटाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम ने 14 ओवरों में ही नौ विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। अमित पांडेय ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 22 रन बनाए। प्रतियोगिता का समापन तीन दिसंबर को होगा। इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह, अनुज कुमार मौर्य, विनोद गुप्ता, शिवम सिंह, साहब सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें