फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड सभासदी में नहीं दिखा विधायक का असर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय । भारतीय जनता पार्टी की विधायक के प्रचार से पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) नगर पालिका चेयरमैन की सीट भले ही पार्टी के खाते में चली गई हो लेकिन सभासद के पक्ष में वोट पड़ा । नगर के 25 वार्डों में भाजपा के सिंबल पर लड़े प्रत्याशियों में सिर्फ चार उम्मीदवार ही जीत दर्ज कर पाए हैं ।
विज्ञापन

नगर में भाजपा ने 25 वार्डों की सीट पर सिंबल देकर नगर पालिका वार्ड सभासद पद के लिए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था । जिसमें वार्ड संख्या एक से जागृति, दो से मीरा, तीन से अशोक कुमार भारती, चार से रमेश, पांच से दिनेश, छह से सीमा श्रीवास्तव, सात से अरविंद, आठ से आदित्य कुमार, नौ से ममता, दस से सुनील पासवान, ग्याह से आशा देवी, बारह से डा. विश्वनाथ चौहान, तेरह से जितेन्द्र गुप्ता, चौदह से मालती गुप्ता, पंद्रह से प्रशांत कुमार गुप्ता, सोलह से हरिशंकर, सत्रह से राहुल जायसवाल, अठ्ठारह से निधि तिवारी, उन्नीस से सरिता पटेल, बीस से निखिल राठौर, 21 से जोगेन्द्र यादव, 22 से प्रियंका तिवारी, 23 से राशिद कमाल आबिद, 24 से अजय गुप्ता, 25 से राहुल को पार्टी का सिंबल दिया था । लेकिन सिर्फ वार्ड संख्या 13, 18, 19 व 22 में भाजपा को कामयाबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें