फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष खरवार निर्वाचित हुए नगर के पहले दलित चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय । पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर नगर पालिका (मुगलसराय) के अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा बरकरार रहा। पार्टी उम्मीदवार संतोष खरवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी समाजवादी पार्टी के महेन्द्र सोनकर हो पराजित कर नगर के चेयरमैन होने का गौरव हासिल किया । उन्होंने महेन्द्र सोनकर को 8086 मतों से करारी शिकस्त दी । संतोष खरवार शुरुआती बढ़त के साथ अंत तक प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ते रहे । मतगणना के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी । चक्रवार मतों की गिनती की सूचना ध्वनि विस्तारक यंत्र से दी जा रही थी । जैसे जैसे बढ़त की जानकारी मिलती रही वैसे -वैसे कार्यकर्ताओं की खुशी बढ़ती रही ।
शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के तहत मानस कालोनी स्थित केन्द्रीय विद्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर नगर पालिका (मुगलसराय) में मतगणना सुबह पौने नौ बजे प्रारंभ हुई । मतगणना के लिए कुल 17 टेबल लगाए गए थे। शुरु से भाजपा प्रत्याशी संतोष खरवार प्रतिद्वन्दियों पर भारी पड़ते रहे । कुल सात चक्र की मतगणना भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए रहा । मतगणना के बाद घोषित परिणाम में आम आदमी पार्टी के चंदन को 274, समाजवादी पार्टी के महेन्द्र सोनकर को 10782, बसपा के मुकेश को 7421, व कांग्रेस के रविन्द्र कुमार को 4434 मतो से संतोष करना पड़ा । समाजवादी पार्टी के बागी राजाराम सोनकर ने भी जमकर वोट लिऐ। उन्हें 4202 मिले । विजयी उम्मीद्वारा संतोष खरवार को 18868 मत मिले । उन्हो ंने महेन्द्र सस्त्रत्तेनकर को 8086 मतो से परास्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

01. चंदन आम आदमी पार्टी 274
02. महेन्द्र सोनकर समाजवादी पार्टी 10782
03. मुकेश बहुजन समाज पार्टी 7421
04. रविन्द्र कुमार कांग्रेस 4434
05. संतोष खरवार भाजपा 18868
06. संजीवन लाल रजक आरएलडी 378
07. प्रदीप कुुमार निर्दलीय 416
08. राजकुमार निर्दलीय 600
09 . राजाराम सोनकर निर्दलीय 4202
10. लल्लू निर्दलीय 671
11 नोटा 279

चक्रवार मतगणना में भी आगे रहे संतोष खरवार
मुगलसराय । पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर नगर पालिका (मुगलसराय) के अध्यक्ष को लेकर शुक्रवार गिनती शुरु होते ही लोगों में चक्रवार परिणाम जानने की उत्सुकता बरकरार रही । मतगणना केन्द्र के बाहर लोग लोग ध्वनि विस्तारक यंत्र से सूचना पा रहे थे । विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को चक्रवार मिले मतो का विवरण ।
प्रत्याशी प्रथम चक्र द्वितीय चक्र तृतीय चक्र, चतुर्थ चक्र पंचम चक्र षटम चक्र सप्तम चक्र
चंदन 38 76 40 76 24 13 07
महेन्द्र सोनकर 2211 2058 1772 1915 1394 924 508
मुकेश 1661 1893 1987 919 432 420 109
संतोष खरवार 4132 3650 3693 2594 2071 1506 1276
रविन्द्र कुमार 702 546 940 959 630 429 228
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें