फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका चुनाव मुगलसराय

विज्ञापन
जुलूस
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया के छठें दिन नगर पालिका अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए जमकर नामांकन हुए। बिलारीडीह स्थित तहसील परिसर स्थित नामांकन स्थल पर अध्यक्ष पद के लिए सात लोगों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की जबकि वार्ड मेंबर के लिए 108 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन स्थल पर गहमागहमी का माहौल रहा। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का नामांकन कराने के लिए किसी बड़े नेता ने तहसील परिसर में अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज कराई। वहीं राजनीतिक दल के सभी उम्मीदवार भारी भरकम जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे थे।
नामांकन प्रक्रिया के छठें दिन अध्यक्ष पद के सात दावेदारों में से भाजपा से संतोष खरवार, सपा से महेंद्र सोनकर, बसपा से मुकेश कुमार, रालोद से संजीवन लाल रजक तथा निर्दल प्रत्याशी के रूप में राजकुमार, प्रदीप और राजाराम सोनकर ने रिटर्निंग आफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर के सामने नामांकन कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इसी प्रकार कुल 25 वार्डों से 108 उम्मीदवारों ने आरओ और एआरओ के सामने प्रस्तुत होकर नामांकन पत्र भरकर जमा किया। अब तक कुल 11 लोगों ने अध्यक्ष पद और लगभग 175 लोगों ने नामांकन किया। सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी गाजे बाजे और जुलूस संग नामांकन स्थल पर पहुुंचे। हर उम्मीदवार अपने को दमदार साबित करने के लिए बारह किलोमीटर तक जुलूस लेकर नामांकन स्थल पर पहुंचा लेकिन बैरिकेडिंग पर खड़े सुरक्षा कर्मियों ने जुलूस को पूरी तरह रोक दिया।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर 5 पुरुष तथा 3 महिलाओं ने किया नामांकन
चकिया। नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के छठें दिन गुरुवार को चकिया तहसील परिसर में बनाये गये नामांकन कक्ष में अध्यक्ष पद के लिए 5 पुरुष तथा 3 महिलाओं नें नामांकन किया। वही सदस्य पदों के 37 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
आरओ राम सजीवन मौर्या ने बताया कि नामांकन के छठें दिन निर्दल महिला प्रत्याशी के रूप में निवर्तमान चेयरमैन रीता चौबे, गुलाबी देवी और मिथिलेश कुमारी ने अपना नामांकन किया। वहीं भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार जायसवाल ने एक सेट में, सपा के प्रत्याशी रवि प्रकाश चौबेे ने दो सेट में, बसपा के प्रत्याशी अफसार अहमद ने एक सेट में, राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अशोक बागी ने दो सेट में, निर्दल प्रत्याशी विनोद सिंह ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
वही आरओ जेपी वर्मा ने बताया कि सदस्य पद के लिए वार्ड न. एक में तारा, गीता, वार्ड न. दो में मनोज, वार्ड न. तीन राजेश, सकपाल, राजेश, वार्ड न. चार चंद्रमणि, सुबराती, नसीरूद्दीन, दिनेश कुमार, वार्ड न. पांच उपमा सिंह, शारदा देवी, बिन्दू देवी, उर्मिला, वार्ड न. छह में रानी देवी, मीना देवी, वार्ड न. सात में सुधा, बिन्दू, प्रीति, वार्ड न. आठ में अनिल, अब्दुल रईस, हसन, भगवानदास, वार्ड न. नौ में विनोद कुमार, वैभव मिश्रा, संदीप, वार्ड नं. 10 में कमलेश राजकुमार, ताहिर, अरविंद, रीतेश, वार्ड नं. 11 में राजू, सुनील कुमार, अमरदीप तथा वार्ड न. 12 में शहनवाज खान और आरिज ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

चकिया (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने समाजवादी पार्टी के चकिया के विधान सभा अध्यक्ष रामप्रताप यादव को चकिया नगर निकाय चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। रामप्रताप के प्रभारी बनाए जाने से सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
नगर पंचायत चुनाव में सपा करेगी बेहतर प्रदर्शन- जिलाध्यक्ष
चकिया (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी की नगर इकाई की बैठक पार्टी के चुनाव कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने चकिया नगर के विकास के लिए तमाम विकास कार्य अपनी सरकार के दौरान किया है तथा आगे भी विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में मुश्ताक अहमद खान, रामसेवक यादव, अरूण पटेल, गुरुदेव चैहान, चंद्रमणि मौर्या, सकपाल राणा, मिर्जासाद, विनोद गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
चकिया (ब्यूरो)। नगर पंचायत चकिया के चुनाव के लिए चकिया तहसील में स्थापित नामांकन पत्र विक्रय केंद्र से गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने चार सेट तथा सदस्य पद के 10 लोगो ने 11 सेट फार्म खरीदे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी राम सजीवन मौर्य के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए गौरव श्रीवास्तव ने दो सेट तथा रमेश गुप्ता ने 2 सेट में नामांकन पत्र खरीदा। वही सदस्य पद के लिए 10 लोगों ने 11 सेट नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें