मुगलसराय। सशक्त भाषा केवल व्यक्ति का विकास नहीं करती, बल्कि राष्ट्र के विकास में महत्वपूूर्ण भूमिका निभाती है। हिन्दी हमारी राष्ट्रीय पहचान है और देश की एकता की मजबूत कड़ी भी है। ये बातें यूरोपियन कालोनी स्थित बाकले प्रमोदशाला में मुगलसराय रेल मंडल की ओर से आयोजित राजभाषा सप्ताह के समापन समारोह में मुख्य राजभाषा अधिकारी अनिल शर्मा ने कही ।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारा उत्तरदायित्व है कि भारत सरकार के राजभाषा नीति के क्रियान्वयन और अनुपालन के लिए हमेशा तत्पर रहें। मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने कहा कि भारतीय रेल का सीधा सरोकार हिन्दी से है। रेल की पटरी जहां तक जाती है, हिंदी उसके साथ जाती है। राजभाषा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त रेल कर्मियों एवं हिन्दी में प्रशंसनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्काउट गाइड ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संयोगिता, श्वेता, पूजा राय, शिवांगी, अंजली ओर सिमरन कौर की प्रस्तुति को लोगों ने सराहा। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी जेपी सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दयानंद, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्रवण कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(परिचालन) ओपी सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर एसपीएस यादव, वरिष्ठ मडल वित्त प्रबंधक शशिकांत मिश्र, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र, वरिष्ठ मडल इंजीनियर अतुल कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एचसी भट्ठ, केएन सिंह, अरविंद मिश्र, विनोद कुमार, पी भौमिक, केलाशनाथ, रामभरोस राय, जहांगीर, कल्याण निरीक्षक रोशन अली, राजन कुमार, कुमारिका सान्याल आदि रहे। अतिथियों का स्वागत अपर मंडल रेल प्रबंधक एसके वर्मा ने की। संचालन संतोष तिवारी ने और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र ने की।