कंदवा। बरहनी विकास खंड के एकौनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने का एक माह से खराब हैंडपम्प की मरम्मत की मांग को लेकर गुरुवार को दोपहर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राम प्रधान और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बरहनी विकास खण्ड के एकौनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का हैंडपंप पिछले एक माह से खराब है। जिससे बच्चों को काफ परेशानी होती है। गुरुवार को दोपहर में हैंडपंप के मरम्मत की मांग करते हुए बच्चों ने ग्राम प्रधान और जल निगम विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। बच्चों का आरोप था कि पिछले एक माह से ज्यादा समय से हमें दोपहर का खाना खाने के बाद पानी पीने के लिए वापस घर जाना पड़ता है । विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिओम नारायण राय का कहना है कि हैंडपम्प खराब होने की जानकारी ग्राम प्रधान को दे दी गई है ।लेकिन उसके बाद भी आज तक हैंडपम्प की मरम्मत नहीं हो सकी । ग्राम प्रधान त्रिवेणी प्रसाद का कहना है कि हैंडपंप मरम्मत लायक नहीं। यह रिबोर लायक हो गया है। इसकी लिखित जानकारी ब्लाक मुख्यालय और जलनिगम विभाग को दे दिया गया है लेकिन आज तक रिबोर नहीं हो सका। प्रदर्शन करने वालों में चांदनी, लक्ष्मीना, आंचल, प्रशांत, अमन, अंकित, मनीष, कमलेश, प्रशांत, गोविंदा, प्रख्यात कुमार, रोशन, गुलशन, आलोक, आदित्य, रुचि, बुलबुल, शिवाजी आदि रहे।