फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेकापुर प्राथमिक विद्यालय पर गंदगी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड के डैना ग्राम सभा में सफाईकर्मी के अभाव में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। प्राथमिक विद्यालय में गंदगी के अंबार से अभिभावकों में गुस्सा है। जिला प्रशासन से गांव और विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन दिसंबर 2017 तक गांवों को खुले में शौच मुक्त कराने का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत में शौचालय और साफ सफाई के अभाव में गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डीपीआरओ ने गांव में नियुक्त सफाईकर्मी को पिछले दिनों लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया, लेकिन दूसरा कोई सफाई कर्मी तैनात नही किया। यही नहीं शौचालय के अभाव में ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। टेकापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय गंदगी के अंबार से पटा हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत मुमताज अहमद ने बताया कि शीघ्र ही गांव में सफाईकर्मी नियुक्त कर साफ सफाई कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें