फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने किया सकलडीहा और कुचमन स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रमेशचंद्र झा ने सोमवार को सकलडीहा और कुचमन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न फाइलों के साथ सिंग्नल सिस्टम को ठीक रखने की हिदायत दी। वहीं स्टेशन परिसर के आसपास साफ सफाई रखने का निर्देश दी।
विज्ञापन

सोमवार को दानापुर मंडल के रेल प्रबंधक रमेश चंद्र झा विशेष सैलून से कुचमन स्टेशन पहुंचे। यहां का मुआयना करने के बाद सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर सबसे पहले स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सिग्नल सिस्टम पैनल बोर्ड के बारे में जानकारी ली। साथ ही हिदायत दी किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इसके पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल कमेटी के विरेंद्र पांडेय ने डीआरएम से मिलकर सेनानी स्थल में बिजली की व्यवस्था और कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव की मांग किया। इस मौके पर सीनियर डीसीएम पंकज कुमार, पवन कुमार, विनोद मिश्रा, अवधेश कुमार, कमांडेट सीएम मिश्र, मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक नवल किशोर सिंह, प्रवीण कुमार, गोरख आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें