फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेलियापुर बंधी की हालत खस्ता

विज्ञापन
चेक किए गए
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। चकिया-नौगढ़ मार्ग पर रामपुर गांव के पास स्थित बहेलियापुर बंधी पानी के दबाव से से कभी भी टूट सकता है। बंधी के पश्चिमी सिरे की मरम्मत की मांग करते हुए शुक्रवार को बंधी पर किसानों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि बंधी की मरम्मत जल्द नहीं कराई गई तो वे चकिया-नौगढ़ मार्ग पर चक्काजाम करेंगे।
विज्ञापन

रामपुर ग्राम के प्रधानपति बृजभान ने बताया कि बंधी डिविजन की लापरवाही के कारण इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। पिछले वर्ष भी बंधी पानी के दबाव से टूट गई थी। जिससे काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि कई बार बंधी डिविजन के अधिकारियों को बंधी के बैंक के मरम्मत के लिए लिखित शिकायत की गई पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिससे बंधी फिर टूटने के स्थिति में है। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में क्षेत्र पंचायत सदस्य छोटेलाल, सीताराम, शहीद, कृष्णचन्द्र, मोहन, लालबिहारी, बुल्लू, रशीद, भरत प्रसाद, रमेश पाल, नूर हसन, इद्रीश, गुलाब, कांता, रामचरित्र सहित तमाम लोगों ने चेताया कि दो सप्ताह में मरम्मत नहीं कराई गयी तो वे चकिया-नौगढ़ मार्ग पर चक्काजाम की प्रदर्शन करेंगे। बंधी डिविजन के सहायक अभियंता बीकेे श्रीवास्तव ने कहा कि बंधी के सुदृढ़ीकरण के लिए चार लाख रुपये का प्राकलन शासन को भेजा गया हैं। धन आवटिंत होते ही कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें