फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क मांगने के आरोप में क्लर्क निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। ओवर ड्यू छुट्टी को समाप्त कराने के नाम पर एक चपरासी से क्लर्क द्वारा स्टेशन मैनेजर मुगलसराय के नाम पर दो हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने की जानकारी पर स्टेशन मैनेजर मुगलसराय ने इसकी सूचना वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक आधार राज को दी। आधार राज के निर्देश पर स्टेशन मैनेजर नागेंद्र सिंह ने क्लर्क को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्टेशन मैनेजर कार्यालय मुगलसराय में रेखा नामक चपरासी है। पिछले दिनों वह छुट्टी लेकर घर गई थी। किन्हीं कारणोंवश उसे कार्य पर वापस लौटने में नौ दिन विलंब हो गया। बीते दिनों वह कार्य पर लौटी तो क्लर्क अनिल लाल ने उसकी ओवर ड्यू छुट्टी समाप्त कराने के नाम दो हजार रुपये की मांग की। कहा कि उक्त रुपये स्टेशन मैनेजर ने मांगे हैं। चपरासी रेखा ने इस संबंध में स्टेशन मैनेजर नागेंद्र सिंह से बातचीत की। स्टेशन मैनेजर ने इसकी जानकारी वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक आधार राज को दी। इसकी जानकारी होते ही स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर स्टेशन प्रबंधक ने क्लर्क अनिल लाल को निलंबित कर दिया। इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर क्लर्क को निलंबित कर उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें