फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 25 लाख रुपये की शराब के साथ 19 गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर पुलिस और स्वॉट टीम ने शुक्रवार को देर रात दबिश देकर अलीनगर में एक गोदाम से 25 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की। इस दौरान मौके पर 42 हजार रुपये नकद बरामद हुए। मौके से तीन नाबालिग व महिलाओं समेत 22 लोग पकड़े गए।
विज्ञापन


शनिवार को अलीनगर थाने में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीडीडीयू नगर के सीओ आशुतोष ने बताया कि शुक्रवार की रात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार व स्वाॅट टीम ने परशुरामपुर सिकटिया स्थित शराब के ठेके के पास बने कटरे के अंदर प्रवेश किया तो पुलिस देख वहां मौजूद लोग भागने का प्रयास करने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने सभी लोगों को घेरकर पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि गोदाम में शराब का अवैध रूप से भंडारण किया गया था। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे यहां से शराब ले जाकर बिहार में महंगे दाम पर बेचते हैं। शराब ट्रेन से बिहार ले जाई जाती है। यह काम रोज करते थे। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में पांच महिलाएं, तीन नाबालिग समेत 22 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मौके से 1826 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।
सीओ ने बताया कि पकड़े गए लोगों में अभिषेक कुमार निवासी शंकरपुर थाना शाहपुर जिला पटना, मुकेश कुमार निवासी बेगमपुर थाना बाईपास जिला पटना, जितेंद्र कुमार निवासी सिटी चौक थाना चौक जिला पटना, विवेक कुमार सिंह निवासी आदित्यपुर थाना आदित्यपुर जिला सरायकेला खरसावां झारखंड शामिल हैं। इनके अलावा निखिल कुमार निवासी गोनवा थाना नवतपुर जिला पटना, राहुल कुमार निवासी तिवारीचक थाना नवतपुर जिला पटना, शिवराज कुमार निवासी खाजपुरा थाना हवाई अड्डा जिला पटना, अमित कुमार निवासी रामनगरी थाना राजीवनगर जिला पटना, गणेश पासवान निवासी बाहरी बेगमपुर सीधे बाजार थाना बाईपास जिला पटना को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही धीरज कुमार निवासी रानीपुर थाना बाईपास जिला पटना, चंदन कुमार निवासी धमौली थाना बेना जिला नालंदा, विजय कुमार जायसवाल निवासी डीटी खिल्ली थाना दुर्गावती जिला भभुआ, विनोद कुमार जायसवाल निवासी उसिया थाना दिलदारनगर जिला गाजीपुर, ऋतिक कुमार निवासी फुलवारी शरीफ थाना फुलवारी शरीफ जिला पटना, मीना देवी निवासी बेगमपुर नाला पर थाना बाईपास जिला पटना भी पकड़ गए हैं। इनके अलावा रेखा देवी निवासी बाढ़ थाना बाढ़ जिला पटना, नीलम निवासी बेगमपुर नाला पर थाना बाईपास जिला पटना भी पकड़े गए हैं। इसी तरह से पुतुल देवी निवासी बेगमपुर नाला पर थाना बाईपास जिला पटना, पूनम देवी निवासी बेगमपुर नाला पर थाना बाईपास जिला पटना भी गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन बाल अपचारी भी पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में पुलिस ने जिस गोदाम से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया है, वह किराये पर लिया गया था। सीओ आशुतोष ने बताया कि शराब के अवैध भंडारण के मामले में भवन स्वामी और अनुज्ञापी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सैंपल जांच के लिए आबकारी विभाग के पास भेजकर इसकी तस्दीक कराई जाएगी कि इतनी भारी मात्रा में शराब किस दुकान से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें