फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनहुली गांव में तीन साल बाद 19 आवंटियों को मिली भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। धानापुर विकासखंड के सोनहुली गांव में तीन साल पूर्व 22 लोगों को पट्टा आवंटन हुआ था। इसमें तीन लोगों को छोड़ किसी को भूमि नही मिला था। बुधवार को उपजिलाधिकारी मनोज पाठक ने राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचकर बाकी आवंटियों को भूमि पर कब्जा दिलाया।
विज्ञापन

पिछले दिनों मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद के जनपद भ्रमण के दौरान मल्लाह समाज के लोगों ने उनसे पट्टा आवंटन होने के बाद भी भूमि उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की थी। मंत्री के निर्देश पर एसडीएम ने गांव पहुंचकर वर्ष 2019 में आराजी नंबर 82 पर आवंटित 19 गरीब मल्लाहों को तीन साल भूमि का सीमांकन कराकर आवंटित कराया। भूमि का आवंटन होने पर अधिकारी और जनप्रतिनिधियों का गरीबों ने आभार जताया। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि वर्ष 2019 में 22 लोगों को आवंटन हुआ था। इसमें तीन लोग काबिज हो गये थे। शेष लोगों को आवंटन की भूमि मुहैया करा दी गई है। इस मौके पर कानूनगो जितेंद्र सिंह, श्वेतिमा सिंह, राजेश पासवान, रामबली सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें