फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 किमी तक लगी वाहनों की कतार

Sun, 26 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
सैयदराजा-जमानियां राजमार्ग पर जाम के कारण ट्रकों की लगी कतार
विज्ञापन
 गाजीपुर जिले के कठवा मोड़ स्थित पुलिया के बीम में दरार पड़ने से जिलाधिकारी गाजीपुर संजय खत्री के आदेश पर पुलिया पर शुक्रवार से आवागमन बंद कर दिया गया है। इसके चलते सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर जमानियां रेलवे क्रासिंग से लेकर बरहनी बीएसएनएल टावर तक करीब 18 किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया है। शुक्रवार की रात दस बजे से जाम में फंसे चालक भूख-प्यास से बिलबिला उठे। 
विज्ञापन


गुरुवार को गाजीपुर जिले के कठवा मोड़ स्थित पुलिया के बीम में दरार पड़ गई। अधिकारियों की सूचना पर डीएम गाजीपुर संजय खत्री ने मौका मुआयना करने के बाद पुलिया से भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। इस पर जमानियां पुलिस चौकी के पास ही वाहनों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। इसके चलते धीरे-धीरे सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग जमानियां रेलवे क्रासिंग से बरहनी बीएसएनएल टावर तक करीब 19 किलोमीटर लंबा जाम लगा               हुआ है। 
भीषण गर्मी और उमस के चलते जाम में फंसे ट्रक चालकों का बुरा हाल हो गया है।

जाम के चलते यात्री वाहन भी नहीं चल पाए। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवार तो किसी तरह लिंक रोड पकड़कर निकल जा रहे हैं लेकिन चार पहिया वाहन सवार जाम में फंसे हुए हैं। कहीं-कहीं तो वाहनों की दो-दो तीन कतारें लगी हुई हैं। वाहन चालक जाम समाप्त होने के इंतजार में खड़े हैं। इस संबंध में एसडीएम जमानियां राजकुमार गौतम ने बताया कि कठआ मोड़ पुल के बीम में दरार पड़ गई है। इसके चलते डीएम के निर्देश पर पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। उन्होंने ट्रक चालकों को वापस लौटने अथवा रास्ता बदलकर गंतव्य तक जाने का निर्देश दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें