फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी की तरह मिडल स्कूल में भी होगी अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बेसिक शिक्षा विभाग सीबीएसई की राह चल पड़ा है। पिछले सत्र में जिले के 50 प्राइमरी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने के बाद अब मिडिल स्कूलों में इसे लागू करने की तैयारी है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में सभी ब्लाकों और नगर क्षेत्र के कुल 12 स्कूलों को चयनित कर नए सत्र से अंग्रेजी माध्यम से चलाने की योजना है। शासन ने विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है ताकि सत्र चालू होते ही वहां पढ़ाई शुरू हो सके।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने चालू सत्र में 50 प्राइमरी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करा रहा है। वहीं इस वर्ष अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र में 50 और प्राइमरी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने जा रहा है। इसी की तर्ज पर नए सत्र से मिडिल स्कूूलों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू होगी। पहले चरण में प्रत्येक ब्लाक से एक-एक और नगर क्षेत्र से एक स्कूल होगा। किसी ब्लाक से एक से अधिक स्कूल भी लिए जा सकते हैं। इसके लिए ऐसे मिडिल स्कूलों को चिह्नित किया जा रहा है जहां स्कूल के भवन, परिसर, संसाधन अच्छे हों। उन्हीं विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई पहले शुरू कराई जाएगी। वहां कंप्यूटर के साथ प्रोजेक्टर भी लगाया जाएगा। साथ ही शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों को ही उन स्कूलों में तैनात किया जाएगा। इसके लिए विभाग शिक्षकों से आवेदन भी मांगेगा। ताकि शैक्षिक आधार पर उनकी तैनाती की जा सके। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लाकवार ऐसे मिडिल स्कूलों को चिह्नित किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग को इसकी रिपोर्ट जल्द भेज दी जाएगी। इसके अलावा 50 और प्राइमरी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू होगी। जबकि पिछले सत्र से 50 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें