फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कटकर रेलवे के एमसीएम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कट कर रेल कर्मी की मौत
विज्ञापन

स्टेशन के पश्चिमी छोर पर यार्ड में लाइन संख्या पांच पर हुई घटना
लाइन ठीक करते समय पीछे से आरही माल गाड़ी की चपेट में आय

जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर यार्ड में लाइन संख्या पांच पर ड्यूटी के दौरान गुरुवार को दोपहर में मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलकर्मी धीरेन्द्र नाथ की मौत हो गई। वह स्टेशन के पश्चिमी छोर पर लाइट की जांच कर था। वह पीछे से आ रही मालगाड़ी को देख नहीं पाया और उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौत की खबर मिलते ही रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। रेलवे यूनियन नेताओं के साथ अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से झारखंड के गढ़वा के मझियावं निवासी शंभूनाथ के चार पुत्रों से सबसे बड़ा पुत्र धीरेन्द्र नाथ (54) रेलवे के टीएलआई (गाड़ी प्रदीपन) विभाग में एमसीएम पद पर तैनात था। वह पत्नी रीता देवी, पुत्री स्वीटी (19), हर्ष(16), खुशी (14) और निखिल (07) के साथ लोको कालोनी में रेलवे क्वार्टर संख्या 328 केएल में रहता था। उसके पिता व भाई उमेन्द्र चंदेल, वीरेन्द्र और शैलेन्द्र के साथ आलू मिल के समीप मकान बनाकर रहते हैं। धीरेन्द्र गुरुवार की सुबह ड्यूटी के लिए निकला था। वह स्टेशन के पश्चिमी छोर (दिल्ली इंड) पर लाइट की जांच कर रहा था। दोपहर एक बजे के लाइन संख्या पांच पर पीछे से मालगाड़ी आ गई और धीरेन्द्र उसे देख नहीं सका और उसकी चपेट में आ गया । इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रेलकर्मी केे ट्रेन से कटने की सूचना मिलते ही रेलकर्मियों में खलबली मच गई। मौके पर कर्मियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभिन्न यूनियन के नेता भी मौके पर पहुंच गए। वहीं वरीय मंडल अभियंता श्रवण कुमार सहित अन्य अधिकारियों की टीम पहुंची। अधिकारियों ने अंतिम संस्कार के लिए दस हजार रुपये देने व अन्य विभागीय सहायता करने का आश्वासन दिया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। धीरेन्द्र की मौत के बाद परिवार के सदस्यों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

(ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कटकर रेलवे के एमसीएम की मौत)

ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कट कर रेल कर्मी की मौत

पश्चिमी छोर पर यार्ड में लाइन संख्या पांच पर हुई घटना
अधिकारियों और यूनियन नेताओं की टीम मौके पर पहुंची
जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर यार्ड में लाइन संख्या पांच पर ड्यूटी के दौरान गुरुवार को दोपहर में मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलकर्मी धीरेन्द्र नाथ की मौत हो गई। गाड़ी प्रदीपन (टीएलआई) प्लेटफार्म में एमसीएम (टेक्निशियन) की मौत की खबर मिलते ही रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। रेलवे यूनियन नेताओं के साथ अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से झारखंड के गढ़वा के मझियावं निवासी शंभूनाथ के चार पुत्रों से सबसे बड़ा पुत्र धीरेन्द्र नाथ (54) रेलवे के टीएलआई (गाड़ी प्रदीपन) विभाग में एमसीएम पद पर तैनात था। वह पत्नी रीता देवी, पुत्री स्वीटी (19), हर्ष(16), खुशी (14) और निखिल (07) के साथ लोको कालोनी में रेलवे क्वार्टर संख्या 328 केएल में रहता था। उसके पिता व भाई उमेन्द्र चंदेल, वीरेन्द्र और शैलेन्द्र के साथ आलू मिल के समीप मकान बनाकर रहते हैं। धीरेन्द्र गुरुवार की सुबह ड्यूटी के लिए निकला था। वह स्टेशन के पश्चिमी छोर (दिल्ली इंड) पर लाइट की जांच कर रहा था। दोपहर एक बजे के लाइन संख्या पांच पर पीछे से मालगाड़ी आ गई और धीरेन्द्र उसे देख नहीं सका और उसकी चपेट में आ गया । इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रेलकर्मी केे ट्रेन से कटने की सूचना मिलते ही रेलकर्मियों में खलबली मच गई। मौके पर कर्मियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभिन्न यूनियन के नेता भी मौके पर पहुंच गए। वहीं वरीय मंडल अभियंता श्रवण कुमार सहित अन्य अधिकारियों की टीम पहुंची। अधिकारियों ने अंतिम संस्कार के लिए दस हजार रुपये देने व अन्य विभागीय सहायता करने का आश्वासन दिया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। धीरेन्द्र की मौत के बाद परिवार के सदस्यों में कोहराम मचा रहा।

(ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कटकर रेलवे के एमसीएम की मौत)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें