चकिया। नगर के पूर्वी बाजार बड़ी नहर के पास स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में के वार्षिकोत्सव ‘‘अभिव्यक्ति‘‘ में छात्रों की मेेधा निखरी। छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थितों का मन मोहा। छात्रों की प्रतिभा देख कर अभिभावक दंग रह गए।
कार्यक्रम की शुरूआत काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान बच्चों ने विशिष्ठ लेखकों की रचित कथाओं पर नृत्य, गीत तथा नाट्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगो का मन मोहा। इस मौके पर आर्कषक मंच सज्जा, लाईटिंग तथा ध्वनि संयोजन ने दर्शकों को प्रभावित किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मोबाइल प्रेम के चलते बच्चों के अकेलेपन, जय शंकराय नृत्य, ब्लू अंब्रेला, मोगली डांस, अकबर दरबार, छोटी खुशी आदि का प्रदर्शन किया। बच्चों ने चाचा चौधरी, डोनाल्ड डक, रूपांजल, स्नोव्ह्वाइट, अरेबियन नाईट्स, मिक्की माउस नृत्य, हिरण्यकश्यप एकांकी, हैरी पाटर नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके पूर्व वर्ष के टापर छात्र-छात्राओं शहनवाज खां, श्लोक सिंह, श्रेया सिंह, अनुभव भारद्वाज, आरएम विश्वकर्मा को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुषमा जायसवाल, रमेश चंद्र भगत, प्रभात जायसवाल, सिद्धार्थ, वेदांत, पुष्पा भगत, अनुपमा अग्रवाल, रीता पांडेय, साधना श्रीवास्तव, आरती जायसवाल, मधु खत्री, सोनम जायसवाल, पूनम यादव, गुलफ्सा मौजूद रहे।