फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-- पीएम फसल योजना के लिए नोडल की हुई तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को दिलाने के लिए कृषि विभाग की ओर से ब्लाक स्तर पर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जहां नोडल अधिकारियों को किसानों को प्रोत्साहित कर फसल बीमा से आच्छादित कराने का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव कृषि ने कृषि उपनिदेशक को पत्र भेजकर 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत किसानों को फसल बीमा योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया है। इसके तहत ब्लाक स्तर पर कैंप का आयोजन किया जाएगा। कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि कैंप के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्ती की गई है। सदर ब्लाक सभागार में 22 दिसंबर को नोडल अधिकारी राजीव कुमार भारती की अध्यक्षता में कैंप लगेगा। 24 दिसंबर को नियामताबाद एचएन सिंह,26 को बरहनी में सुरेंद्र प्रताप सिंह, 28 को धानापुर व सकलडीहा में शिवशंकर सिंह, 29 को चकिया में सुरेश सिंह, 29 को शहाबगंज व 31 को नौगढ़ में सदानंद पांडेय की अध्यक्षता में कैंप लगेंगा। इसमें बैंकों के व रिलायंस एंश्योरेंस के प्रतिनिध में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें