फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलक्ष्मी-नारायण महायज्ञ के प्रथम दिन निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनिया। क्षेत्र स्थित लच्छू ब्रम्ह धाम लक्षमणगढ़ हिनौता में चतुर्मास कथा के बाद पांच दिवसीय श्रीलक्ष्मी-नारायण महायज्ञ की शुरूआत मंगलवार को हुई। पहले दिन यज्ञ स्थल से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर लच्छू ब्रम्ह धाम होते हुए लक्ष्मणगढ़ चौराहा, सोनहुला, राधे की मड़ई, सराय होतेऱ् हुए बलुआ स्थित मां गंगा के पावन तट पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां मां गंगा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया गया।
विज्ञापन

जूलूस में महिलाओं, पुरूषों व बच्चों संग लगभग दो दर्जन घोड़े व हाथी सहित बैंड बाजा यात्रा की चतुरंगी छटा बिखेर रहे थे। हर हर महादेव व जय लक्ष्मीनारायण के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। गंगा पूजनोत्सव के बाद महिलाएं व कन्याएं कलशों में गंगाजल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंचीं। कलश लेकर चल रही महिलाओं के साथ पुरूष भजन कीर्तन कर ढ़ोल नगाढ़े की थाप पर थिरकते हुए चल रहे थे। गया से पधारे स्वामी व्यंकटेश प्रपन्नाचार्य पीठाधीश्वर के साथ संत महात्मा, साधु सन्यासी आगे चल रहे थे। वही चर्तुमासा का संकल्प लिए प्रपन्नाचार्य पीठाधीश्वर महाराज व अन्य ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ मंडप का वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन किया गया। इस मौके पर राजेंद्र मिश्र, राजेंद्र पाण्डेय, गणेश सिंह, प्रमोद यादव, सुरेंद्र यादव, चंद्रिका सिंह, दीनानाथ यादव, सुरेंद्र पांडेय, दिवाकर पांडेय, सुनील यादव, श्यामसुंदर सिंह, शोभनाथ सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें