फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चंद्रघटा का किया शृंगार, उतारी भव्य आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शक्ति उपासकों का महापर्व शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन माता के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों के वैभव की रक्षा करने वाली महिषासुर मर्दिनी के दर्शन-पूजन के लिए शुक्रवार को देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। दिन भर मंदिरों में माता के जयकारे होते रहे। शाम को देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात तक चला।
विज्ञापन

नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर, रविनगर, नई बस्ती, कैलाशपुरी, शाहकुटी, कैथापुर, परशुरामपुर, अमोघपुर, गल्ला मंडी, एलबीएस मार्केट स्थित संकट हरण दरबार सहित विभिन्न देवी मंदिरों पर सूर्योदय के पहले ही भक्त पहुंच गए। इसी तरह रेलवे के आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, प्लांट डिपो, लोको कालोनी, यूरोपियन कालोनी, डीजल कालोनी सहित विभिन्न कालोनियों में दुर्गा मंदिरों पर भक्तों ने माता के चरणों से शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। व्रतियों ने फूल, माला, चुनरी, इत्र से माता का शृंगार किया और धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित कर भव्य आरती उतारी। इसके साथ ही माता के खूब जयकारे लगाए। देवी मंदिरों पर सुबह से देर रात तक जयकारे लगते रहे और घंट-घड़ियाल की गूंज होती रही। घरों में भी लोगों ने माता के कलश की विधि विधान से पूजा अर्चना की और दुर्गा सप्तशति और दुर्गा चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें