फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा के लिए किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर और प्रस्तावित रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा के लिए किसान न्याय मोर्चा के बैनरतले किसानों का धरना रेवसा स्थित शिव मंदिर पर नौवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

न्याय मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत यादव ने कहा कि धरना तब तक चलेगा जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल जाएगा। धरना का रूप आमरण अनशन, भूख हड़ताल के साथ ही सड़क जाम करने तक चलेगा। जल्द ही इस पर हम लोग सर्वसम्मति से निर्णय लेकर आगे की कार्रवाई करेेंगे। इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि किसान कई दिनों से लगातार धरना दे रहे हैं, बावजूद इसके सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। किसान अपना हक लेकर रहेंगे । इश्तिखार भाई ने चेतावनी दी कि यदि किसानों को न्याय नहीं मिला तो किसान आर पार की लड़ाई करेंगे। इस मौके पर रामजन्म पाल ,मोहन रसिया ,त्रिभुवन, भोनू सरदार, पतिराम, लालजी बिंद, राजाराम यादव, दुलारे बिंद, रामविलास यादव, बृजेश ,मुरारी बिंद ,बीकन बिंद, गोवर्धन यादव, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें