फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी नहीं दूर हुई डाकघर की गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित डाकघर में जला मॉडम पांच दिन बाद भी ठीक नहीं हो पाया। अधिकारियों ने काउंटरों पर तकनीकी खराबी से लेन दने ठप लिखा बोर्ड टांग दिया गया है। ऐसे में यहां धन निकासी और पैसा जमा करने आए लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। मॉडम जलने से प्रतिदिन लगभग एक करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है। डाकपाल के मुताबिक खराबी का मेल दिल्ली तक भेजा गया है। खराबी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर स्थित पोस्ट आफिस में हर रोज लगभग एक करोड़ रुपये का लेन देने होने के साथ बड़े पैमाने पर रजिस्टर्ड डाक भेजी जाती है। सोमवार की दोपहर में यहां लगा मॉडम जल गया था। इससे वहां लगे सिस्टम ने कार्य करना बंद कर दिया। यहां अधिकारियों ने इसकी शिकायत बनारस सहित अन्य उच्चाधिकारियों से की। मंगलवार को तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल भी की लेकिन खराबी दूर नहीं हुई। इस तरह पांचवें दिन भी डाकघर में काम ठप रहा। जिले का सबसे बड़ा नगर होने की वजह से उपडाकघर में सर्वाधिक लेन देन का काम होता है। यही नहीं प्रतिदिन हजारों रुपये मूल्य के रजिस्ट्री, डाक आदि का काम होता है। मॉडम जलने की वजह से लगभग पूरा काम ही यहां रुका है।
विज्ञापन

डाकघर को सीबीएस करने के लिए नया साफ्टवेयर लगाने के बाद वैसे तो पूरे जिले में तकनीकी जानकारी की कमी से काम ठप है। सिर्फ मुगलसराय डाकघर में काम हो रह है,लेकिन मॉडम जलने से यहां भी काम ठप हो गया है। इससे दूर दराज से आने वाले उपभोक्ताओं को भी निराश होकर लौटना पड़ रहा है। उप डाकपाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी मॉडम को अपने साथ ले गए हैं। गड़बड़ी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।


पीडीडीयू नगर। काम तेजी से करने के लिए पिछले दिनों डाकघर में नया साफ्टवेयर इंस्टाल किया गया। लेकिन इसके लिए कर्मचारियों को दक्ष नहीं किया गया। इससे अधिकतर डाकघरों में काम नहीं हो रहा है। वहीं मुगलसराय डाकघर में मॉडम जलने से काम प्रभावित हुआ है। ऐसे में डाक विभाग द्वारा समय से राखियां भइयों के पास पहुंच पान कठिन ही लग रहा है।
रक्षा बंधन का पर्व 26 अगस्त को है। एक-दूसरे की रक्षा का वचन देने वाले पर्व को लेकर तैयारियां तेज है। बहने दूर दराज में रहने वाले भाइयों को राखी भेज देती हैं। इस वर्ष भी छह अगस्त से ही राखी भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। दूसरी तरफ डाक विभाग ने 10 से 16 जुलाई तक डाकघर के साफ्टवेयर को अपडेट किया था लेकिन तकनीकी रूप से कर्मचारियों के दक्ष न होने से अधिकतर डाकघरों में काम ठप हो गया। जिले के मुगलसराय डाकघर में रजिस्ट्री का काम हो रहा था लेकिन यहां भी मॉडम जलने से बीस जुलाई से काम ठप है। लोगों केे दबाव में मैनुअली राखी भेजने का काम जारी है लेकिन समय से राखी पहुंच पाएगी इसमें संदेह है। उपडाकपाल राजेन्द्र प्रसाद का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है कि राखिया समय से भाइयों तक पहुंच जाए।
इनसेट-
निजी कंपनियों से राखियां भेजनी है महंगी
वैसे तो डाकघर में तकनीकी खराबी आने के बाद कूरियर के माध्यम से राखियां भेजने का सिलसिला तेज है। हालांकि कूरियर से राखियां भेजना महंगा पड़ रहा है। लेकिन समय से व जल्दी पहुंचाने की आशा में बहने कूरियर कर रही हैं।
विज्ञापन

इनसेट-
रविवार को भी बंटेगी राखियां
डाकघर में भले ही लेन देन का काम प्रभावित हो रहा हो लेकिन राखियों की बुकिंग जारी है। यही नहीं बाहर से आने वाली राखियों को भी बंटा जा रहा है। रविवार को भी राखियों बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें