फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों को दिलाई पद गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। राजस्व संग्रह अमीन संघ के सदस्यों द्वारा शुक्रवार को सदर तहसील सभागार में नई तहसील इकाई का गठन किया गया। पदाधिकारियों ने आपसी सहमति से अशोक कुमार सिंह संगठन का तहसील अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री तथा राजेश कुमार यादव उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया। वहीं पंकज कुमार राव को कोषाध्यक्ष, बशीर अहमद संगठन मंत्री, वीर बहादुर सिंह आडिटर तथा उपाध्यक्ष के लिए संतोष कुमार सिंह, रविंद्र वीर विक्रम, संतोष कुमार श्रीवास्तव को उपमंत्री, कपिल देव को उप संगठन मंत्री, अब्बास अली को मीडिया प्रभारी बनाया गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के लिए अजय बहादुर सिंह, मोती प्रसाद, सुदर्शन पांडेय, कंहैया लाल, अजीत कुमार सिंह, राजेश कुमार पांडेय, संतोष कुमार, अशोक कुमार यादव को चुना गया। प्रांतीय मंत्री अजीत प्रताप सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तहसीलदार लालता प्रसाद ने संगठन के सदस्यों को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने और संगठन के प्रति निष्ठा रखने का पाठ पढ़ाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश कुमार मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, मनोज, सुनील, मोहन यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें