फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाश्रितों को मिले वनों की रक्षा का दायित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय तहसील परिसर में स्वराज अभियान के कार्यकर्ताओं और मजदूर किसान मंच की बैठक हुई। इसमें वनाधिकार कानून पर चर्चा हुई। स्वराज अभियान के नेता और मजदूर किसान मंच के जिला प्रभारी अजय राय ने कहा कि वनों की रक्षा वनाश्रितों के हाथों में होनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अजय राय ने कहा कि वन की रक्षा करने का दायित्व वनाश्रित की सहकारी समिति को यदि सरकार दे ,तो नौगढ़ में प्राकृतिक संपदा की बढ़ोत्तरी होगी। जिससे जंगल सुरक्षित होगा और साथ ही कृषि योग्य जमीन पर बेहतर किसानी भी होगी। दूसरी तरफ जंगल की जमीन पर काबिज वनाश्रितों को बेदखल करने से इलाके में शांति भंग होगी। कहा कि हमारा आंदोलन क्षेत्र में कानून के राज की स्थापना के लिए है। यहां वन विभाग गैरकानूनी बेदखली कर रहा है। वनाधिकार कानून के प्रावधानों के अनुसार बिना दावा निस्तारण के बेदखली नहीं की जा सकती। कहा, इस संबंध में हाईकोर्ट ने आदेश भी दिया है। बावजूद इसके बोदलपुर, गोलाबाद, चोरमरवा, जयमोहनी पोस्ता में घरों को तोड़ दिया गया। प्रशासन को इस गैर कानूनी बेदखली पर तत्काल रोक लगाकर कानून व न्यायालय का सम्मान करना चाहिए। बैठक में रामनरायण राम, रामेश्वर प्रसाद, रहीमुद्दीन, राम सकल, दुखंती, बचाउ राम,गंगा चेरो, रेशमा देवी, हेमनाथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें