फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा फीडिंग का प्रशिक्षण दिया

Fri, 29 Jun 2018 01:15 AM IST
chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय स्थित सीएमओ सभागार में गुरुवार को डाटा फीडिंग कार्यशाला हुई। जिसमें प्रशिक्षकों ने सीएचसी और पीएचसी पर तैनात एमवाईसी, फार्मासिस्टों और आपरेटरों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए जा रहे सर्वे कार्यों को दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्रोजेक्टर से भी स्वास्थ्य विभाग की आनलाइन प्रणाली को समझाया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में सीएमओ डा. पीके मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर कई तरह का सर्वे कराया जाता है। साथ ही अस्पताल में भी कई रजिस्टरों का प्रयोग किया जाता है। लेकिन शासन ने अब सभी कार्यों को आनलाइन करने का निर्देश दिया है। जिसके तहत इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ राजेश कुमार राय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग सरकारी कार्यों और फाइलों को पेपरलेस कर रहा है। जिसके तहत प्रथम चरण में डाटा आपरेटरों, एमवाईसी और फार्मासिस्टों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद दूसरे चरण में सीएचसी पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया जाएगा।  प्रशिक्षक रामगुलाम वर्मा, तबरेज अंसारी ने प्रोजेक्टर से दवाओं को स्टाक चढ़ाने, आनलाइन दर्ज करने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें