फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय किसान पाठशाला का हुआ समापन

विज्ञापन
किसान पाठशाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। क्षेत्र के किल्ला घानापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को कृषि विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय किसान पाठशाला का समापन हुआ। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को धान की नर्सरी लगाने और रोपाई करने की विधि के साथ ही कृषि से संबंधित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने भी शासन की ओर से कृषि पर मिलने वाले अनुदान पर चर्चा की। किसानों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तर पर किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें खरीफ की फसल की उत्पादकता और उन्नत खेती की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को दिया जा रहा है। प्रथम चरण में 105 न्याय पंचायतों में 21 जून से तीन दिवसीय पाठशाला आयोजित किया गया। शनिवार को किल्ला घानापुर में आयोजित किसान पाठशाला में किसानों को धान की नर्सरी और रोपाई करने की विधि के साथ ही बीज शोधन, सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर अनुदान के संबंध में जानकारी दी गई। पाठशाला में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष किसानों ने मनरेगा में समय से मजदूरी नहीं मिलने के साथ ही अन्य समस्याएं रखी। मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने मनरेगा पारिश्रमिक भुगतान का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। वहीं शौचालय सहित विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। इसका लाभ उठाकर किसान अपनी अर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। पाठशाला में कृषि उपनिदेशक विजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें