फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलियाना मूड में आया जनपद,चहुओर फैला रहा उल्लास

विज्ञापन
होली
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। होलिका की पूर्व संध्या बुधवार को बाजार में खरीददारों की भीड़ बाजार में उमड़ी। बाजार में जगह जगह रंग, अबीर, पिचकारी और मुखौटों की दुकान सजी रही। यहां दिन भर खरीददारों की भीड़ रही। एक मार्च को सब्जी विक्रेताओं के हड़ताल के मद्देनजर बुधवार को ही नगर में सब्जी खरीदने के लिए लोगों में होड़ दिखी। स्कूलों में बच्चे होली की मस्ती में दिखे और एक दूसरे को अबीर लगा हाली की बधाई दी।
प्रेम, सौहार्द, उल्लास का त्योहार होली को लेकर चहुंओर उत्साह दिख रहा है। गुरुवार को होलिका जलाई जाएगी और शुक्रवार को होली खेली जाएगी। होगी। अधिकतर स्कूलों में तो मंगलवार को ही होली की छूट्टी हो गई। वहीं कुछ स्कूलों में बुधवार को छूट्टी हुई। छूट्टी के पूर्व बच्चों ने एक दूसरे को खूब रंग अबीर लगाये और नाच गाकर खुशियों का इजहार किया। वहीं अधिकतर कार्यालयों में भी बुधवार को काम के बाद होली की छूट्टी हो गई। यहां भी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की मुबारकबाद दी। वहीं जगह जगह बच्चे पिचकारी लेकर एक दूसरे पर रंग फेंकते नजर आए। वहीं होली के मद्देनजर बाजार में बुधवार को अत्यधिक भीड़ उमड़ी। नगर के जीटी रोड पर दुकानें सजी रही। यहां रंग- अबीर, पिचकारी, मुखौटे आदि की खरीददारी हुई। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष रंगों और पिचकारी की कीमतों में बीस से 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ लेकिन खरीददारों के उत्साह में कमी नहीं आई। वहीं सब्जियों की कीमतों में भी इजाफा रहा।
विज्ञापन

शाम सात बजे जलेगी होलिका
मुगललराय। अत्याचार पर भक्ति की जीत का पर्व होलिका दहन बुधवार को मनाई जाएगी। जनपद में 14 सौ से अधिक स्थानों पर होलिका सजाई गई है। जगह जगह लकड़ियों के ढेर पर होलिका और भक्त प्रह्लाद की मूर्ति भी स्थापित की गई है। चतुर्भुजपुर निवासी पंडित कुंज बिहारी मिश्र के अनुसार गुरुवार की शाम सात बजे के बाद होलिका जलाना शास्त्र सम्मत है। बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को होलिका जलाई जाती है। इसके साथ ही वर्ष का समापन भी माना जाता है। गुरुवार को सुबह सात बजकर 53 मिनट से रात छह बजकर 58 मिनट तक भद्राकाल है। भद्राकाल के दौरान होलिका दहन नहीं किया जाता है। भद्राकाल की समाप्ति के बाद विधि विधान से होलिका दहन किया जाएगा।
. होली पर घर जाने की दिखी बेताबी, ट्रेनों के शौचालयों में भी ठूसे रहे यात्री
मुगलसराय। होली पर्व पर घर जाने को लेकर लोगों में बेताबी छाई है। दूर देश बसे लोग किसी हाल में होली के पहले घर पहुंचना चाहते हैं। यही कारण है कि डाउन की ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी है। यहां तक कि शौचालयों में भी यात्री ठूसे पड़े हैं। स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा बलों को भी पसीने बहाने पड़ रहे हैैं।
पूर्वांचल के साथ बिहार और बंगाल से बड़े पैमाने पर युवा रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई, गुजरात आदि शहरों में बस जाते हैं। होली पर ही वे घर आते हैं। प्रति वर्ष होली पर यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए रेलवे अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करता है। इस बार भी रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाई है लेकिन इसका संचालन चार मार्च से किया जाएगा। कोहरे और ठंड की वजह से आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को घर पहुंचने में परेशानी हो रही है। डाउन की ओर आने वाली ट्रेनों के जनरल बोगी में ही नहीं स्लीपर कोच में भी यात्री ठूसे भरे हैं। ट्रेन पहले ही अत्यधिक देरी से चल रही है। ऐसे में बोगियों में ठूंसे यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों के मजबूरी का फायदा टिकट चेकिंग करने वाले और सुरक्षा बलों के जवान खूब उठा रहे हैं। यही नहीं अवैध वेंडर भी ट्रेनों के यात्रियों के मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। यही नहीं स्टाल संचालक भी यात्रियों को महंगे दाम पर खाद्य पदार्थ बेच रहे हैं। इस संबंध में जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि भीड़ पर नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा बलों ने स्टेशन पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान

मुगलसराय। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने बुधवार को होली के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को सावधानी पूर्वक यात्रा करने की सीख दी। डाग स्क्वायड टीम, मेटल डिटेक्टर के साथ हथियारों से लैस होकर पूरे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा बलों को टहलते देख एक बारगी लोग दहल उठे। बाद में लोगों को सुरक्षा का एहसास हुआ।
विज्ञापन

हावड़ा दिल्ली रूट पर सबसे महत्वपूर्ण मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन चार सौ से अधिक ट्रेनों का अवागमन होता है। यही नहीं प्रति दिन दस हजार से अधिक यात्री ट्रेनों में सवार होते है और उतरते हैं। यात्रियों की भीड़ की वजह से ही चोर उचक्के भी सक्रिय रहते हैं और आए दिन जहर खुरानी की घटना होती है। इसको देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आर आर सहाय, जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह की देख रेख में आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने सभी प्लेटफार्म, फूट ओवरब्रिज, वेटिंग हाल, पीएसबी हाल, सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्धों की तलाश की। यही नहीं यात्रियों के सामान की जांच पड़ताल भी की। इसके अलावा सुरक्षा बल की टीम ने विभिन्न ट्रेनों में जांच पड़ताल की। इस दौरान यात्रियों को अपरचितों से खाद्य पदार्थ न लेने, लावारिश वस्तुओं को हाथ न लगाने, संदिग्धों की खबर आरपीएफ, जीआरपी अथवा रेलवे के अधिकारियों को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें