चकिया। स्थानीय नगर के शमशेर ब्रिज पर बुधवार को दोपहर जाम लग गया। इसमें लोगों को काफी परेशानी हुई। शमशेर ब्रिज पर अक्सर जाम लग जाता है।
शमशेर ब्रिज से नगर का मेन मार्केट तथा इलिया-बिहार मार्ग, चंदौली व मुगलसराय के लिए आवागमन होता है। ब्रिज से कोतवाली, जिला संयुक्त चिकित्सालय, आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, डाकघर आदि जाने का मुख्य मार्ग है। होली त्यौहार के दौरान भी भारी वाहनों का आवागमन इस मार्ग के लिए समस्या बन गई। इस मार्ग पर दुकानदारों की दुकानदारी भी जाम के कारण प्रभावित हो रही है। बुधवार को शमशेर ब्रीज मार्ग पर घंटो जाम का सामना राहगीरों को करना पड़ा। जाम की संकट से निजात पाने के लिए राहगीरो ने आवागमन को सुभल बनाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई।