कमालपुर। क्षेत्र के माधोपुर में 25 फरवरी को मेडिकल कालेज निर्माण के लिए महापंचायत का आयोजन किया गया है। इसके लिए कमेटी के सदस्य और युवाओं ने गुरुवार को कई गांवों का दौरा किया और महापंचायत के लिए रणनीति तैयार किया।
माधोपुर गांव में राजकीय मेडिकल कालेज बनाने की मुहिम चलाने के लिए संघर्ष समिति ने गुरुवार को बहेरी, रैथा, सिलौटा, बसगांवा, अटौली, डबरिया गांवों में ग्रामीणों से संर्पक किया। इस दौरान राजकीय मेडिकल संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंजनी सिंह ने लोगों से अपील किया कि क्षेत्र के विकास के लिए माधोपुर में मेडिकल कालेज बनना बहुत ही जरूरी है। मेडिकल कालेज बनने पर क्षेत्र के युवा पीढ़ी का स्वर्णिम भविष्य संरक्षित होगा। माधोपुर में मेडिकल कालेज बनवाने के लिए भूमि चिह्नित कर लिया गया था। माधोपुर में राजकीय मेडिकल कालेज बनवाने के लिए 25 फरवरी को महापंचायत का आयोजन किया गया है। इस दौरान सौरभ सिंह छोटू, शिवशखा सिंह, राजन सिंह, रामबली, विशाल सिंह, डीके सिंह, रविंद्र सिंह, फतेहबहादुर सिंह, ओमकार, शंकर सिंह, मुस्तफा अली, रामअवतार मौर्य, बिनोद मौर्य आदि मौजूद रहे।