फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापसी को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। मुगलसराय तहसील में गुरूवार को जमीन की पैमाइश आदेश की नकल लेने को लेकर वकील व तहसील कर्मी में कहासुनी हो गयी। जिसमें तहसील कर्मीयों द्वारा वकील शैलेंद्र सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना की जानकारी होने पर सकलडीहा तहसील के अधिवक्ता संयुक्त रूप से कार्रवाई की निंदा करते हुए मुकदमा वापस लेने के लिये प्रदर्शन किया। चेताया कि दोषी तहसील कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वकील पूरे जनपद में आंदोलन के लिये मजबूर होंगे।
विज्ञापन

वकीलों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग की मनमानी से फरियादी परेशान हैं। जमीन सबंधी समस्या के लिए सुबह शाम फरियादी तहसील का चक्कर काटने को मजबूर हैं। इसके बाद भी विधि संमत कार्य के लिये टालमटोल किया जाता है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की लड़ाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वकील पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग किया। चेताया कि दर्ज मुकदमा वापस नही लिया गया और दोषी तहसील कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो सड़क पर उतरकर आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे। इस दौरान डेमोक्रेटिक बार के संरक्षक अजय कुमार सिंह, अतुल तिवारी, संदीप यादव, रमाशंकर खरवार, श्रीकांत राजभर, अशोक यादव, नितिन तिवारी, दुर्गेश सिंह, सुरेश यादव, लाल बिहारी, रामजनम, रामदुलारे यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें