सकलडीहा। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को गांव सभा के समितियों के उप सभापतियों की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। इस दौरान गांव की विकास की योजनाओं पर चर्चा हुई। अंत में उपसभापतियों को मिलने वाली वेतन भत्ता को लेकर हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भत्ता दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विकास खंड सभागार में शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें गांव के समितियों के उपसभापतियों को विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभापतियों को विभागीय अधिकारियों द्वारा भत्ता वितरण किया जा रहा था। लेकिन अधिकांश सभापतियों को चले जाने के बाद वेतन वितरण शुरू कराया। इसको लेकर अन्य सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया और अधिकारियों का घेराव कर वेतन भत्ता सबको दिलाने की मांग किया। इस बाबत पूछे जाने पर बीडीओ श्रवण कुमार राय ने बताया कि सभी सभापतियों को दो दिवसीय कार्यशाला का भत्ता दिया जायेगा। छूटे हुए सदस्यों को प्रधान के माध्यम से भेजा जायेगा। इस मौके पर लेखाकार सियालाल, ग्राम प्रधान अमित सिंह,जोगी यादव,त्रिभुवन राम, मनोज यादव, महेन्द्र राजभर, संजय राय, राजू कुमार आदि मौजूद रहे।