मुगलसराय। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर स्थित अग्रवाल सेवा संस्थान में अनुसूचित जाति प्रतिभा सम्मान समारोह का अयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एंव राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले अनुसूचित जाति के लोगों सम्मान किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्धाटन मुख्य अतिथि ने भारत माता व डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कांग्रेस की सरकार सिर्फ दलितों के हितैषी होने का दावा करती हैं, इन्होंने संविधान रचियता डा. भीमराव अंबेडकर को उचित स्थान व सम्मान कभी नहीं दिया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां सभी का उत्थान संभव है। पार्टी की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में अनुसूचित जाति के ऐसे छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया है जो प्रथम श्रेणी में उर्त्तीण हुए हैं। कहा कि इसमें अधिवक्ता, पत्रकार , प्रतिष्ठित व्यवसाई, चिकित्सक, कवि, साहित्यकार, लेखक आदि का भी सम्मान किया है जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से बाबा साहब को सम्मान देते हुए कहा था कि यदि बाबा साहब डा. भीमराम अंबेडकर और उनका संविधान न होता तो आज यहां नहीं होता। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से तीन सौ अनुसूचित जाति के लोगों को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा भाजपा के जिला सयोजक संतोष खरवार, संचालन अशोक सिद्धार्थ एवं धन्यवाद ज्ञापन आलोक वरूण ने किया । इस दौरान डा. शम्भू गोंड, जयकिशन गोंड, रंजीत कुमार, संजय कन्नौजिया, सौरभ चंद्रा, अशोक सोनकर, प्रीतम, भरत आदि मौजूद रहे।