फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में बनेगा उपकेंद्र

विज्ञापन
भूमि पूजन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्किम (आईपीडीएस) के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का विधायक साधना सिंह ने शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि उपकेंद्र बन जाने पर मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या समाप्त हो जाएगी और लोगों को नियमित बिजली मिल सकेगी। एक्सईएन एके शुक्ल ने बताया कि शासन द्वारा तीन करोड़ की लागत से विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने उपकेंद्र के निर्माण को पूर्ण करने की अवधि 30 अप्रैल 2018 निर्धारित की है। विधायक ने कार्यदायी संस्था व बिजली विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गति बनाए रखें, ताकि प्रोजेक्ट को समय से पूर्ण किया जा सके। कहा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान एसडीओ राजकुमार, घनश्याम, जयप्रकाश, प्रमोद राम, आकाश सिंह, राघव सिंह, दिलीप सोनकर, विद्यासागर गुप्ता, विजय सिंह, हरिश्चन्द्र, राजीव गुप्ता, कपिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें